Site icon desh 24×7

UP में रियल टाइम खतौनी तैयार कराने में दूसरे स्थान पर सिद्धार्थनगर,

सिद्धार्थनगर। रियल टाइम खतौनी तैयार कराने के मामले में सिद्धार्थनगर पिछले छह माह में इतिहास रचा है। जिले में 2548 गांव हैं। इनमें 2464 गांवों की खतौनी तैयार कराकर वह प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।

रियल टाइम खतौनी को लेकर सिद्धार्थनगर की स्थिति

2548 कुल राजस्व
51 चकबंदी सर्वे ग्राम
1 गलत फसली ग्राम का सुधार
31 रूपांतरण ग्राम
2464 रियल टाइम खतौनी के ग्राम
99.92 प्रतिशत खतौनी से संबंधित मामलों का निस्तारण

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के अनुसार, रियल टाइम खतौनी के मामले में जिले में बेहतर कार्य हुआ है। खतौनी को रोजाना अपडेट किया जा रहा है। अब स्थिति यह है कि बैनामा के सूचना भी तत्काल खतौनी पर दर्ज हो जाएगी। इससे कोई एक ही भूमि को कई व्यक्तियों को बेच नहीं सकेगा।

Exit mobile version