Site icon desh 24×7

लोकसभा चुनाव की तैयारी सपा ने युवा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया गठन

सोनभद्र। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने युवा संगठनों में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रारंभ कर दी है। गुरुवार को समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ से कार्यलय प्रभारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि युवा नेता विपिन श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी युवजन सभा मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गए जिससे जनपद के सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उल्लास का माहौल व्याप्त है जनपद सोनभद्र के पार्टी के कार्यकर्ताओं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फ़हद को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया समजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ से कार्यलय प्रभारी द्वारा पर जानकारी देते हुए कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फ़हद संस्तुति से समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निम्नलिखित प्रमुख महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किए जाते हैं।वही सोनभद्र लोकसभा व राबर्ट्सगंज विधानसभा के निवासी
विपिन श्रीवास्तव को बड़ी जिमेदारी दी गई है।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फ़हद ने विपिन श्रीवास्तव को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। नयी ज़िम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष देखने को मिला।

Exit mobile version