Site icon desh 24×7

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बढ़ेंगे बसों के फेरे

फतेहपुर। जिले में होने वाली
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज बसों के. फेरे बढ़ाए जाएंगे। शहर से प्रयागराज, कानपुर, बांदा और रायबरेली रूट पर जाने वाली बसें अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी। अभ्यर्थियों की सुविधा और बसों के बेहतर संचालन के लिए बस अड्डा परिसर में कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

फतेहपुर डिपो से रोजाना 113 बसों का संचालन प्रयागराज, कानपुर, बांदा, रायबरेली और लखनऊ समेत बाहरी प्रदेशों के लिए होता है। आगामी 17 और 18 फरवरी को जिले के 21 केंद्रों पर सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा होना सुनिश्चित हुआ है।

Exit mobile version