Site icon desh 24×7

घर-घर पहुंचेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा, जरूर करें सेवन*

 

*कामडारा* सीएचसी प्रभारी डॉ सुनील खलखो ने फाइलेरिया बीमारी न हो इसका एक मात्र उपाय दवा का सेवन है। जो 12 फरवरी से 22 फरवरी कामडारा के सभी गांव में घर घर जा के दावा का देने का काम करेंगे। लोगो को जागरूक और बीमारी की जानकारी भी देंगे। डॉ सुनील खलखो ने कहा कि सभी लोग खुद दवा का सेवन करें और फाइलेरिया से बचाव के लिए लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें।लोगों को दवा का महत्व बताएं और स्वास्थ्यकर्मी की मदद करें तो गांवों को फाइलेरिया मुक्त किया जा सकता है। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे। फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दवा उम्र के अनुसार खिलाई जाएगी। इस बीमारी से बचाव की दवा का सेवन दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती, एक माह के बच्चे वाली प्रसूता और गंभीर तौर पर बीमार लोगों को छोड़ कर सभी को करना है।

Exit mobile version