
रायडीह।जिले के पारंपरिक मांदर कारीगरों के व्यापार को एक विकसित रूप देने के उद्देश्य से रायडीह प्रखंड के जरजट्टा गाव में मांदर कारीगरों से डी सी कर्ण सत्यार्थी मिले।रायडीह प्रखंड के जरजट्टा पंचायत के जरजट्टा गाव में सोमवार को गुमला डी सी वंहा के मांदर बनाने वाले कारीगरों से मिले तथा उन लोगो से मांदर बनाने से लेकर उसके कच्चे माल तक को तैयार करने तक कि जानकारी ली।उसके बाद उन्होंने कारीगरों को उनकी कारीगरी की मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग करने की बात कही उन्होंने कहा कि उससे उन लोगों के द्वारा बनाये गए वाद्य यंत्र को एक अलग पहचान मिलेगी। इतना ही नही उनके द्वारा कहा गया कि सरकार के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उनके व्यापार को उन्नत रूप देने का कार्य भी किया जाएगा।उस दौरान मुख्य रूप से रायडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा तथा मुखिया मरथा एक्का उपस्थित थे।
