Site icon desh 24×7

गांव चलो अभियान का पूर्ण निष्ठा से भाजपा कार्यकर्ता कर रहे पालन

गांव चलो अभियान का पूर्ण निष्ठा से भाजपा कार्यकर्ता कर रहे पालन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा संगठन ने गांव चलो अभियान के अंतर्गत घर घर चलो अभियान का शुभारंभ किया इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की जनहितैषी योजनाओ का राकेश रघुवंशी मंडल अध्यक्ष पथरिया एवं कार्यक्रम प्रभारी रामचरण राजपूत के निर्देश पर पथरिया मंडल के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर एक प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पहुंचे ओर सभी ग्रामीणों के साथ परिवारों से संपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजना और रीती नीतियों से अवगत कराया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने अपने बूथ पर 24 घंटे का प्रवास किया ।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र विश्वकर्मा ,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शिवराज सूर्यवंशी, रूप सिंह नरवरिया अशोक प्रजापति राजपाल यादव निलेश साहू एवं अन्य ग्राम वासियों के साथ ग्राम मोहम्मद नगर रुसल्ली घाट पीराखार आदी ग्राम में पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद ओर भारत माता के नारों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने का अनूरोध किया।

Exit mobile version