Site icon desh 24×7

डा. अजय सिंह चौटाला कल नांगल चौधरी व अटेली में करेंगे जनसभाएं

डा. अजय सिंह चौटाला कल नांगल चौधरी व अटेली में करेंगे जनसभाएं

नारनौल।जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला 13 फरवरी को नांगल चौधरी व अटेली हलके का दौरा करेंगे। यह जानकारी देते हुए जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि डा. अजय सिंह चौटाला सुबह 11 बजे गांव शिमली में जनसभा करेंगे। तत्पश्चात वह गांवड़ी जाट में 12 बजे ग्रामीण जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे कांशीराम रावत के यहां शादी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे सराय-सुरानी, पौने तीन बजे खोड़ तथा साढ़े तीन बजे गांव बोचड़िया में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस ग्रामीण जनसभाओं की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. मनीष शर्मा करेंगे तथा इस अवसर पर पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नेतागण मौजूद रहेंगे।

 

Exit mobile version