Site icon desh 24×7

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताएं मार्गपर चलने का संकल्प लेकर मनाई पुण्यतिथि

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताएं मार्गपर चलने का संकल्प लेकर मनाई पुण्यतिथि

रिपोर्ट:संदीप छाजेड़

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर डाला प्रकाश

आष्टा भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के प्रति सकल्पित, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि वरिष्ठ समाजसेवी बबलू सुराणा के निवास पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम के मुख्य अतिथि में मनाई गई

सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया एवं उनका सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की वही भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष लखन पाटीदार ने विस्तृत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन परिचय एवं उनके किए गए कार्य को बताया वही झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष दीपक मारुति ने भी सभी को संबोधित किया

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के प्रति सकल्पित, अंत्योदय व एकात्म मानववाद की प्रेरणा देकर हमें बताया कि समाज पहले अंतिम व्यक्ति पर ध्यान दें तभी समाज का एवं देश का उत्थान होगा यही सोच को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार कार्य कर रही है वहीं राज्य में भी भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताएं मार्ग पर चल रही है और अनेकों योजना पिछड़ा वर्ग एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी बबलू सुराणा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी नगर उपाध्यक्ष दशरथ मेवाड़ा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष दीपक मारुति शुभम सोनी नितेश महाकाल

Exit mobile version