Site icon desh 24×7

सीएचसी भवन निर्माण कार्य की जांच नही हुई तो होगा आंदोलन

Report
सूरौठ –

तहसील मुख्यालय पर साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता की जांच की मांग को लेकर कस्बे के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी है। लोगों ने राज्य के मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि यदि सीएचसी भवन निर्माण कार्य में बरती जा रही धांधली की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कस्बे के लोगों ने बताया कि सूरौठ तहसील कार्यालय के पास दो मंजिला सीएचसी भवन बनाया जा रहा है। भवन की छत निर्माण में जो सरिए एवं चद्दर लगाए जा रहे हैं उन में पूरी तरह जंग लगी हुई है। भवन के पिलरों में रिंग स्पेसिंग सही नहीं दी गई है। रिंग स्पेसिंग 4 इंची पर लगानी चाहिए थी जो 8 इंची पर लगाई गई है। भवन में एल मोड कहीं नहीं दिया गया है। नॉर्म्स के मुताबिक पिलरों में अतिरिक्त सरिया बिल्कुल नहीं दिया गया है। छत निर्माण में गिट्टी, सीमेंट, सरिया का उपयोग कम एवं बजरी का उपयोग ज्यादा किया गया है। गुणवत्ता सामग्री उपयोग में लिए जाने के कारण निर्माणाधीन दीवारों से सीमेंट मिट्टी की तरह छूट रहा है।

Exit mobile version