Site icon desh 24×7

भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान पर कार्य करने पर जोर

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सूरत बैठक में मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान पर कार्य करने पर जोर

— मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान।

सूरत। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के सूरत कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन के सदस्यों ने मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान पर तेज गति से कार्य करने पर जोर दिया।
जानकारी के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय व सूरत प्रमुख पंडित राजनाथ मिश्र के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने अभी तक संगठन के कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए एकजुट होकर आगे और मजबूती से कार्य करते हुए विशेष रूप से मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान को गति देने पर जोर दिया। इस बैठक में नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय, राजनाथ मिश्र, राजाराम पाण्डेय, अजय कुमार सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, शशिकांत मिश्र, महेंद्र पाल, दीपक, मनोज तिवारी, अशोक कुमार मिश्र, विकास पाण्डेय अमन तिवारी, अजय यादव, सचेंद्र तिवारी सहित दर्जनों मानवाधिकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे

अहमद रजा खान जिला संवाददाता गोंडा वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Exit mobile version