Site icon desh 24×7

समारोह पूर्वक मनाया गया बाबा रामदेव पादुका दिवस

मकराना. निकटवर्ती ग्राम सबलपुर में बाबा रामदेव महाराज के चरण पादूका स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन समिति के भंवरलाल एवं छगनलाल जायसवाल के अनुसार 2 वर्ष पूर्व बाबा रामदेव महाराज के मंदिर का निर्माण करवाने सहित उसमें लोक देवता बाबा रामदेव महाराज की चरण पादुका विधिवत रूप से समारोह पूर्वक स्थापित की गई थी। मंदिर निर्माण एवं चरण पादुका स्थापना के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आज मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मंदिर की फूलों द्वारा विशेष रूप से सजावट की गई। आयोजन की पूर्व संध्या पर शनिवार रात्रि को अखंड ज्योत प्रज्वलित करने के साथ भजन संध्या का शुभारंभ हुआ जिसमें गायक कलाकारों द्वारा देर रात्रि तक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। भजन संध्या का शुभारंभ गणेश एवं गुरु वंदना से हुआ। जिसमें महेश राजस्थानी, गज्जू बंजारी, हारून, नेमीचंद रूसिया तथा जोराराम नायक आदि ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। जोराराम नायक द्वारा बाबा रामदेव लोकप्रिय भजन म्हाने घोड़लियो मंगवा दे तथा खम्मा खम्मा ओ म्हारा रुणिचा रा धनिया के दौरान श्रद्धालु भक्तगण नाचने लगे ‌। रविवार को सुबह हवन का आयोजन किया गया इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने एकता तथा प्रेम-भाईचारे की कामना की गई। हवन पूर्णावती एवं आरती पश्चात महाभोज का कार्यक्रम शुरू हुआ जो सांयकाल तक चलता रहा।

जिला संवाददाता नटवर लाल जांगिड़

Exit mobile version