Site icon desh 24×7

गोंण्डा : सड़क दुघर्टना में विधुत विभाग के एसएसओ की मौत

गोंण्डा : दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में सड़क पर गिरे बिजली उपकेंद्र नवाबगंज के एसएसओ की बस की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है राजकुमार तिवारी नवाबगंज विधुत उपकेंद्र पर एसएसओ के पद पर कार्यरत थे शुक्रवार की देर शाम ड्युटी के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे नन्दिनी नगर महाविद्यालय से बालापुर गांव के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई दोनों मोटरसाइकिलो पर सवार सभी लोग गिर गये राजकुमार मोटरसाइकिल के साथ सड़क पर गिर गये बगल से गुजर रही एक बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई एसएसओ हेलमेट पहने हुए थे सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सभी लोगों को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में ईलाज हेतु भेजा घायलो की स्थिति गंभीर है प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।                       कौशिक श्रीवास्तव संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोंण्डा

Exit mobile version