Site icon desh 24×7

ग्राम तालोद में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी दे रहे प्रशिक्षण

जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय तालोद में पढ़ाई के साथ खेल भी है आवश्यक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं उड़ान स्पोर्ट्स विकास समिति के संयुक्त तत्वधान में कराते के माध्यम से आत्मरक्षा के प्रशिक्षण व खेलों के साथ परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए, कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक विद्यालय तालोद में हुआ।प्रशिक्षक सचिन सिंह परिहार ने वर्तमान समय में आत्मरक्षा की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए विद्यालय के छात्र छात्राओं को इससे जुड़े महत्वपूर्ण दिशा निर्देश व मार्गदर्शन दिया। श्री परिहार ने बताया कि खेल मूल रूप से जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग हैं, ये प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपुर्ण भूमिका निभाता है। खेल और अन्य गतिविधियां जीवन के तनाव को दूर करने तथा सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने में सहायता करती हैं।कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष ने बच्चों को परीक्षा की तैयारी करने के लिए महत्वपूर्ण बातें बताई। उन्होंने कहा कि सभी विषयों में गणित एक ऐसा विषय है, जिसमें शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने की संभावना अधिक होती है, बशर्ते विषय को बोझ समझकर नहीं, बल्कि रुचि दिखाते हुए समझा और अभ्यास किया जाए। गणित एक स्कोरिंग सब्जेक्ट है। गणित के अध्ययन से तर्कशक्ति और जल्दी निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। गणित पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए गणितीय सूत्रों की जानकारी अच्छी होनी चाहिए।
कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए स्कूल प्राचार्य दिनेश सिंह यशौना ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बालक-बालिकाओ में आत्मविश्वास बढ़ता है।

Exit mobile version