Site icon desh 24×7

ओडीएफ से ओडीएफ प्लस की ओर जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सिद्धार्थनगर. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खंड उसका बाजार में एजेंसी न्यू जेनेसिस दिल्ली की तरफ से ओडीएफ से ओडीएफ प्लस की ओर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक स्वच्छता मेला ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक आईईसी मटेरियल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से खुले में शौच मुक्त भारत बनाने एवं ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया की हमें खुले में शौच नही करना चाहिए खुले में शौच करने से हमारा पर्यावरण दूषित होता है और हमने अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं साथ ही हाथ धुलने का सही तरीका भी बताया गया। खंड विकास अधिकारी आशीष मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा इस तरह के कार्यक्रम आम जनमानस के बीच प्रस्तुत करने से उनके व्यवहार में परिवर्तन आएगा और जो हमारा स्वच्छ भारत मिशन का सपना है वह भी साकार होगा। कार्यक्रम के बाद खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय कुमार पांडेय, न्यू जेनेसिस टीम से जिला समन्वयक तौकीर आजम, गोविंद सिंह, शिखा वर्मा, तरुण त्रिपाठी, अनिल निषाद, चंद्र शेखर आदि की उपस्थिति रही।

Exit mobile version