आदेश की कॉपी में ये उल्लेख किया गया है कि प्रभारी तहसीलदार विष्णु गुप्ता द्वारा सिविल सेवा आचरण अधिनियम के खिलाफ काम करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक निलंबन के दौरान सुरजपुर जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 1 फरवरी तक बलरामपुर रामानुजगंज जिले में 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हुई। जिले में धान खरीदी के लिए 49 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। 1 फरवरी तक जिले में 41081 किसानों से कुल 2574870 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। उस तारीख तक 1690030 क्विंटल धान मिलर्स ने मिलिंग के धान का उठाव कर लिया है।