Site icon desh 24×7

मासिक शिवरात्रि में दिखा भक्तों में अपार श्रद्धा

मासिक शिवरात्रि के दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है। इस दिन कई ऐसी बातें हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है।हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस दिन व्रत रखने और भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्र का जप किया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से जीवन में चल रही सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जो भी इस व्रत को करता है भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं।

Exit mobile version