Site icon desh 24×7

Aligarh ग्रामीण से 50 हजार ठग ले गया स्कूटी पर सवार शातिर

सुनार ने व्यस्तता के चलते अगले दिन जेवरात लेने के लिए कहा तो वह गांव जाने के लिए डावर रोड पर खड़ा था. इसी दौरान स्कूटी सवार युवक वहां आया और उसने ताजपुर चलने के लिए कहकर राजेंद्र शर्मा को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया. थोड़ी दूर जाकर युवक ने स्कूटी रोक दी और राजेंद्र शर्मा से कहा कि उसके पास रुपये 200 के नोट की गड्डी है जिन्हें वह बदलना चाहता है इतना कह कर युवक ने खचेरपाल शर्मा के पास रखे रुपये 50 हजार ले लिए और राजेन्द्र शर्मा को वहीं खड़ा रहने को कहा और समान लेकर आने के बहाने स्कूटी को लेकर फरार हो गया और वापस नहीं लौटा. ठगी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी लेकिन स्कूटी सवार युवक का कोई पता नहीं चला पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Exit mobile version