Site icon desh 24×7

12 फरवरी तक दावा-आपत्ति मंगाए गए

बलौदाबाजार शैक्षणिक सत्र 2023-24 से संचालित होने वाले नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करहीबाजार में स्वीकृत 24 संविदा पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें प्राप्त आवेदनों के परीक्षण बाद पात्र, अपात्र की सूची जारी की जा रही है। अपात्र अभ्यर्थी 12 फरवरी तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं किए जाएंगे। पात्र, अपात्र की सूची जिले की वेबसाइट में भी अपलोड कर दी गई है। उक्त जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दी गई है।

Exit mobile version