Site icon desh 24×7

भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा का सुन्दरनगर मण्डल द्वारा जोरदार स्वागत

जमशेदपुर भाजपा सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा(पप्पु) एवं माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के द्वारा भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया अभिनंदन

भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में नई प्रदेश कमिटी के गठन किया गया है,इस मनोनित नए कमिटी में भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं अभिभावक सह मार्गदर्शक पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू सुन्दरनगर स्थित शिव शक्ति मन्दिर में पूजा अर्चना किये उसके पश्चात जय माँ शक्ति कल्याण मण्डप सुन्दरनगर में मंडल के बुजुर्ग एवं वरिष्ठ लोगों एवं माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति के सभी सम्मानित लोगो का आशीर्वाद प्राप्त किये उसके पश्चात भाजपा सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा(पप्पु) ने पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सभी सम्मानित पदाधिकारियों के साथ गर्मजोशी से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का अभिनन्दन किया गया,साथ ही माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के सदस्यों के द्वारा मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इसमे विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शांति देवी, जिला महिला मोर्चा शोसल मिडिया प्रभारी शुक्ला हलदर, समाजसेवी मीना रानी प्रधान, सुन्दरनगर पूर्व मण्डल अध्यक्ष विकास सिंह, वर्तमान सुन्दरनगर मण्डल एस टी मोर्चा अध्यक्ष मंगल केराई, संतन ओझा, राजनारायण सिंह, कन्हैया पाण्डेय, हरि शंकर सिंह,चंद्र भूषण सिंह,दूधनाथ सिंह, संजय कुमार, जयकांत सिंह, सैलेन्द्र सिंह, सुभाष सिंह, कंचन ओझा, रामाकृष्णा मिश्रा,संजय सिंह,करुणा देवी,उर्मिला देवी,रिंकू देवी,जया भारती,कृष्णा हेमब्रम, दुर्गा साबिया,भरत मुर्मू, जोरपे गुइया,विक्रम मुर्मू,छोटे कुंकल, सूरज कर्मकार, लोकना हेमब्रम,पाथर दिग्गी संग सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ,महिला एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version