Site icon desh 24×7

अज्ञात युवक का शव शीशम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला

अज्ञात युवक का शव शीशम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला

रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी,कुरावली। बुधवार की सुबह क्षेत्र में नहर पुल गैलानाथ से घिरोर मार्ग को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर पुल से लगभग 100 मी दूर शीशम के पेड़ पर एक अज्ञात 23 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड तथा फोरेसिक टीम ने निरीक्षण करते हुए सबूत जुटाये।

बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे थाना पुलिस को किसी राहगीर द्वारा सूचना दी गई कि कुरावली स्थित गैलानाथ नहरपुल से घिरोर रोड जाने वाले लिंक मार्ग पर पुल से लगभग 100 मीटर दूर शीशम के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ है। सूचना पर इंस्पेक्टर मोहर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर युवक के शव को नीचे उतरवा कर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किये। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम तथा फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। शव की शिनाख्त न होने पर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर मोर्चरी में रखवा दिया।

मृतक अज्ञात युवक का शव नई प्लास्टिक की हरी रस्सी के सहारे पेड़ से लटका था, उसने गले में बादामी मफलर, आसमानी रंग की शर्ट, मटमेला रंग का पेंट, फटा हुआ बाजारू रेडीमेड स्वेटर तथा पैरों में काले स्पोर्ट्स शू पहन रखा था।

इंस्पेक्टर मोहर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी युवक की शिनाख्त के लिए शव को सुरक्षित रखा गया है। उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version