Site icon desh 24×7

गोंण्डा : भारतीय जनता पार्टी के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह पर केस दर्ज करवाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर कोर्ट ने दिया आदेश

गोंण्डा : भारतीय जनता पार्टी के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया समेत अन्य कई लोगों पर डकैती व जबरन कब्जे को लेकर केस दर्ज होने के बाद इस केस में नया मोड़ आया है सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का आदेश कोर्ट ने दिया है अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने घर में घुसा कर लूटपाट करने वाले पांच आरोपी यों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश थाना मनकापुर को दिया था थाना मनकापुर के अन्तर्गत मोहल्ला भगतसिंह निवासी कुलवंत कौर पत्नी स्व गुरु दीप सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष इस आसन का प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी मनकापुर कस्बे में दो पक्षों मकान को लेकर हुए विवाद के मामले में गोंण्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया सहित 12 नामजद व दर्जनों अज्ञात के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर की गम्भीर धाराओं में बीते दिनों एफआईआर दर्ज की गई थी इस मामले में उच्च न्यायालय ने मनकापुर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक और इंस्पेक्टर क्राइम को ज़िले से हटाने का आदेश दिया है।                   कौशिक श्रीवास्तव संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोंण्डा

 

Exit mobile version