Site icon desh 24×7

शहर में फाल्ट के नाम पर घण्टो विद्युत आपूर्ति विच्छेद रहना आम बात बनती जा रही है

शहर में विद्युत व्यस्था का बुरा हाल

 

*विद्युत आपूर्ति सिस्टम चल रहा है रामभरोसे*

 

शहर में फाल्ट के नाम पर घण्टो विद्युत आपूर्ति विच्छेद रहना आम बात बनती जा रही है

 

 

*आज पूरे शहर में विधुत आपूर्ति सुबह 10 बजे से बंद है तथा इसके वापस शुरू होने में कम से कम दो घण्टे का समय और लगने की संभावना जताई जा रही है*

 

*जबकि जय नारायण व्यासः कॉलोनी में सुबह 5 बजे से विधुत आपूर्ति बंद है*

 

*इतने लम्बे समय से विधुत आपूर्ति बंद रहने से आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है*

 

 

*सर्दी के दिनों में भी यही हालत है तो गर्मियों के मौसम में हालात और बिगड़ेंगे*

 

*विद्युत विभाग के जिम्मेदार पूरी तरह खामोशी ओढ़े हुए हैं*

 

*दो दिन पहले भी शिव रोड ,तालरिया पाड़ा क्षेत्र में 18 घण्टे तक विधुत आपूर्ति बंद रही थी*

 

*आखिर बार बार ऐसे हालात क्यो बन रहे हैं कौन जिम्मेदार है इन सब का, जिला प्रशासन को इस संबंध में दखलन्दाजी करते हुए कठोर क़दम उठाये जाने चाहिए*

 

*आज शहर में बिजली नही होने आमजन के घरों में पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पाई*

Exit mobile version