Site icon desh 24×7

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने पंकज कुमार को बनाया उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष

अजय कुमार रुड़की जबकि शुभम सैनी सहारनपुर के तहसील उपाध्यक्ष।

हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए पंकज कुमार को उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष जबकि अजय कुमार को उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में रुड़की तहसील का तहसील उपाध्यक्ष तथा शुभम सैनी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सहारनपुर तहसील का तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्षा मनीषा पाण्डेय ने बताया कि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद मिश्रा के संस्तुति पर उपरोक्त नियुक्तियां की गई हैं।

Exit mobile version