Site icon desh 24×7

लगातार आयोजित हो रहे रोजगार मेले

उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई०टी०आई० एवं जिला सेवायोजन जनपद बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 07.02.2024 को विकास खण्ड जरवल में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें खंड विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश पांडेय एवं सेवायोजन अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा रोजगार मेला में चयनित हुए युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विकास खण्ड जरवल में आयोजित रोजगार मेला में कुल 11 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 250 अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार दिया गया। जिसमें से 170 बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यदेशक रामतेज, पीयूष तिवारी, एम बी उत्तम, प्रवीण कुमार सौरभ शुक्ला, एमआईएस मैनेजर रवि शंकर पाठक, उपेंद्र कुमार, मोहम्मद अजमल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version