Site icon desh 24×7

सेल्फी लेना पड़ा भारी, झरने में गिरी बालिका

सेल्फी लेना पड़ा भारी, झरने में गिरी बालिका

बरुआसागर (झांसी)। बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत दोस्तों के साथ घूमने आई एक छात्रा सेल्फी लेते वक्त झरना में गिर गई। आसपास के लोगों एवं पुलिस और गोताखोर की मदद से उसे पानी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सकरार के गांव थोना लुहारी निवासी गोसिया खान (17) बेटी अकबर खान निबाड़ी (मप्र) के एक विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार को वह अपने दोस्तों के साथ स्वर्गाश्रम झरना घूमने आई थी। इसी बीच वह सेल्फी लेने लगी, तभी अचानक उसका पैर स्लिप कर गया और वह सीधे कई फीट नीचे तालाब के पानी में गिर गई। घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। तुरंत लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुरील ने बताया कि वह घूमने आई थी। पैर फिसलने से तालाब में गिर गई है। मोबाइल भी पानी गिर गया। उसके बाद खबर पाकर उसके परिवार जन अस्पताल पहुंचे और उसे वापस घर ले गए। घटना के बाद दोस्त भागा स्वर्गाश्रम झरना पर छात्रा के पानी में गिरने के बाद आसपास हड़कंप मच गया। वहीं लोगों का आरोप है कि वह किसी पुरुष मित्र के साथ आई थी। जैसे ही वह तालाब में गिरी तो दोस्त बाइक लेकर भाग गया। हालांकि पुलिस इस बात को इन्कार कर रही है। लेकिन यह बात पूरे बरुआसागर नगर में चर्चा का विषय पूरे दि न रहा।

झांसी संवाददाता मुकेश कुशवाहा की रिपोर्ट

Exit mobile version