Site icon desh 24×7

न्यायालय कलेक्टर श्री संजय कुमार द्वारा ग्राम सेडपुर तहसील कराहल की विभिन्न सर्वे नंबरो स्थित लगभग 90 बीघा भूमि को शासकीय दर्ज किये जाने का आदेश

न्यायालय कलेक्टर श्री संजय कुमार द्वारा ग्राम सेडपुर तहसील कराहल की विभिन्न सर्वे नंबरो स्थित लगभग 90 बीघा भूमि को शासकीय दर्ज किये जाने का आदेश पारित किया गया है। साथ ही तहसीलदार कराहल को निर्देश दिये गये है कि उक्त भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम दर्ज कराकर शासकीय भूमि को खुर्दबुर्द करने के प्रयास का अपराध कारित करने वाले संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभ प्राप्त करने वाले निजी व्यक्तियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जाये।

पारित आदेश के अनुसार ग्राम सेडपुर तहसील कराहल की भूमि सर्वे क्र. 31/4 रकबा 1.881 हेक्टयर, सर्वे क्र 31/5 रकबा 1.891 हेक्टयर, सर्वे क्र 31/3 रकबा 1.881 हेक्टयर, सर्वे क्र 57/3 रकबा 1.881 हेक्टयर, सर्वे क्र 57/8 रकबा 1.881 हेक्टयर, सर्वे क्र 57/6 रकबा 1.881 हेक्टयर, सर्वे क्र 59/5 रकबा 1.881 हेक्टयर, सर्वे क्र 57/1 रकबा 1.881 हेक्टयर, सर्वे क्र 57/2 रकबा 1.421 हेक्टयर, सर्वे क्र 57/5 रकबा 1.881 हेक्टयर, सर्वे क्र 59/3 रकबा 0.460 हेक्टयर भूमि को विक्रय करने की अनुमति के लिए चमनलाल अरोरा आदि के द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण में अधीक्षक भू-अभिलेख एवं तहसीलदार कराहल के प्रतिवेदन अनुसार उक्त भूमि पर सुनियोजित तरीके से फर्जी पट्टा प्राप्त कर उक्त भूमि के राजस्व अभिलेखो में अपने नाम की प्रविष्टि कराई जाकर शासकीय भूमि को खुर्दबुर्द किये जाने के उद्देश्य से विक्रय किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जाना उल्लेखित किया गया। यह भी पाया गया कि उक्त भूमि पर यह लोग काबिज नही है तथा ग्राम सेडपुर के निवासी न होकर वर्तमान में पंजाब में निवास कर रहे है। इस मामले में उक्त भूमि को शासकीय दर्ज करने का आदेश पारित किया गया है।

Exit mobile version