Site icon desh 24×7

पार्षदगण करेंगे नगर निगम में सद्बुद्धि यज्ञ

देवास। नगर निगम में लगातार आ रहे विघ्नों और अधिकारियों की सुस्त कार्यशेली को सुधारने के लिए देवास के पार्षद गण
कल नगर निगम परिसर में सुबह 11 बजे
सद्बुद्धि यज्ञ करेंगे। पिछले कई महीनों से देखने में आ रहा है की इस परिषद के गठन के बाद से ही देवास नगर निगम में कई विघ्न आ रहे हैं जिससे नगर के विकास में बाधा आ रही है। हैकर द्वारा नगर निगम का पोर्टल हैक होना, कर्मचारियों की पगार समय पर ना बट पाने से आए दिन हड़ताल होना इसके उदाहरण है। साथ नगर निगम के अधिकारी भी अपने सुस्त रवैय्ये से बाहर नही आ पा रहे हैं जिससे शहर के वार्डों सहित देवास के विकास में लगातार बाधाएं आ रही हैं। इस सब परिस्थितियों को देखते हुए पार्षदों ने नगर निगम परिसर में हवन करने का निर्णय लिया। पार्षद अजय तोमर, संजय दायमा, प्रवीण वर्मा, भूपेश ठाकुर, निलेश वर्मा, संजय ठाकुर, ऋतु सवनेर, सोनू परमार आदि कई पार्षदों समेत कई जनप्रतिनिधि इस हवन में भाग लेंगे। उक्त जानकारी प्रविण वर्मा द्वारा दि गई।

Exit mobile version