Site icon desh 24×7

अलीगढ़: थाने के पास असलहै लहराए, फायरिंग कर दहशत फैलाई

हालांकि एक भी आरोपी को रात तक पुलिस पकड़ नहीं सकी थी।

बताते चलें कि एक पखवाड़े पहले दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष की ओर से चार नामजद समेत कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे के वादी का आरोप है कि तभी से आरोपी और उनके गुट के लोग समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

सोमवार की शाम भी इन्हीं दोनों गुट के लोग ग्रेटर अलीगढ़ के निकट स्कॉर्पियो, फॉरच्यूनर समेत कई कारों और 10-12 बाइकों पर पहुंचे थे। वहां पर तकरार के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच पुलिस की जीप गुजरी तो दोनों गुटों के लोग भाग निकले। बताते हैं कि तालानगरी क्षेत्र का एक गुट अवैध असलहों और डंडों आदि का प्रदर्शन करते, शोर मचाते हुए थाने के सामने से निकला। इनमें से एक युवक ने हवाई फायर भी किया। यह अराजकता देखकर लोग दहशत में आ गए। थाना पुलिस आरोपियों को चिह्नित करन में लगी है। संवाद

Exit mobile version