Site icon desh 24×7

गरौठा कोतवाली से दो एस आई के स्थानांतरण पर विदाई समारोह क्षेत्राधिकारी गरौठा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

झांसी उत्तर प्रदेश से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

गरौठा कोतवाली से दो एस आई के स्थानांतरण पर विदाई समारोह क्षेत्राधिकारी गरौठा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

गरौठा झांसी।कोतवाली गरौठा से एसआई रामशंकर कटियार का स्थानांतरण थाना टहरौली एवं एसआई सूर्यकांत त्रिपाठी का स्थानांतरण झांसी हो जाने पर कोतवाली में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा होता है हम जहां भी जाएं वहां पर हमारा यही उद्देश्य एवं कर्तव्य होना चाहिए कि हमें जो विभाग द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है हम उसको पूरी निष्ठा लगन एवं ईमानदारी के साथ निभाए।
इसके साथ ही कोतवाली प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहां कि दोनों एस आई अपनी नई जगह पर पहुंचकर कानून व्यवस्था को स्वस्थ दुरुस्त कर लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान करें।
इस अवसर पर कोतवाली स्टाफ कस्बा के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने फूल मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
एवं उनके कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर एसएसआई सुभाष चंद्र एसआई रामशंकर तिवारी एसआई शिवप्रसाद कटियार एसआई राम सचित्र पटेल मुंशी शैलेंद्र सिंह पुलिस कांस्टेबल राजू पाल नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा हरप्रसाद पटेल मयंक गुप्ता बृजकिशोर मिश्रा राममोहन द्विवेदी एवं  पत्रकार बंधु एवं कस्बा के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Exit mobile version