Site icon desh 24×7

संत के चोले में चला रहा था चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा । थाना प्रभारी जैंत अजय कुमार वर्मा ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शनिवार को चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल समेत साधु भेषधारी प्रकाश शर्मा उर्फ शिवानंद पुत्र विजय शर्मा मूल निवासी मौहल्ला पटेल नगर नई मंडी मुज्जफर नगर,हाल निवासी आवासीय कॉलोनी गणपति के निकट बांके बिहारी कॉलोनी को उसके आश्रम से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जैंत अजय कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रकाश शर्मा उर्फ शिवानंद साधु का भेष बनाकर काफी समय से आश्रम बनाकर रह रहा था। मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि शिवानंद चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर प्रयोग कर रहा है। सूचना पर अभियुक्त को दबोच लिया गया । और चालान करने के बाद न्यायलय में पेश कर दिया गया है।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version