Site icon desh 24×7

सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता के कारण लोगो मे आक्रोश

सोनभद्र अनपरा नगर पंचायत अनपरा अंतर्गत अनपरा बाजार वार्ड नंबर 11 और 18 के मध्य हो रहे सी.सी.रोड सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को देखकर यहा के व्यापारीगण में भारी आक्रोश व्याप्त है,इन लोगो ने सड़क निर्माण करा रहे संविदाकार पर आरोप लगाया है कि संविदाकार द्वारा सड़क निर्माण कार्य के मानको को अनदेखी कर कराया जा रहा है जो गुणवत्ताविहिन कार्य है और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है,इस मौके पर वार्ड नंबर 11 के सभासद अंगद सिंह, भाजपा नेता अशोक केशरी जी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता जी,धन्नजय नारायण पाण्डेय, सुरेंद्र यादव, पिन्टू वर्मा, विनय पाण्डेय, दीपक सिंह, रियाजुदीन खान,बादशाह खान,मोती अग्रवाल, जैकान्त ठाकुर, एस.बी.सिंह सहित दर्जनो व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version