Site icon desh 24×7

सुखपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चोरी करने जा रहे चार शातिर चोर गिरफ्तार,कब्जे से 4 अदद तमंचा सहित 8 जिंदा कारतूस बरामद

  1. रिपोर्ट-पियूष प्रताप सिंह
    संवाददाता – बलिया
    दिनांक-4/2/2024
    ======================
    लोकेशन – (सुखपुरा) बलिया
    ======================

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध एसओजी बलिया व थाना सुखपुरा की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। बताते चले कि रविवार को एसओजी सर्विलांस टीम व थाना सुखपुरा की संयुक्त पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना सुखपुरा क्षेत्र के आसन- नकहरा मार्ग के पास से चोरी / लूट करने वाले गिरोह के चार शातिर अभियुक्त को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 3 अदद तमंचा 315 बोर एवं 6 जिन्दा कारतूस एवं एक अदद तमन्चा 12 बोर एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। चोरी करने वाले गिरोह में बांसडीह थाना क्षेत्र के गोठौली निवासी सतीश सैनी पुत्र मुन्ना, गड़वार थाना क्षेत्र के नकहरा निवासी रुदल नट पुत्र तुफानी,पकड़ी थाना क्षेत्र के पहेसर निवासी प्रदीप ऊर्फ गोलू पुत्र परमहंस एवं सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती निवासी रवि चौरसिया पुत्र राजेश शामिल थे। कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि हमलोग एक साथ नहीं रहते है जब कोई घटना करनी होती है तो एक दूसरे से मोबाइल से बात करके इकट्ठा हो जाते हैं और घटना के बाद फिर अलग- अलग चले जाते हैं। आरोपियों ने बताया कि दिसम्बर में बनारस के गोयिठहां में गुटखा फैक्ट्री की गाड़ी को भी लूटने का प्रयास किए थे। इसके साथ ही कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा योगेन्द्र प्रसाद सिंह, सर्विलांस प्रभारी बलिया विश्वनाथ यादव, उप निरीक्षक एसओजी अजय यादव सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Exit mobile version