Site icon desh 24×7

यमुना की दशा देख व्याकुल हुए यमुना भक्त प्रशासन से लगाई गुहार

मथुरा।पतित पावनी यम तारिणी मां यमुना की भगवान कृष्ण की नगरी में यमुना की दशा देख भगवान श्री कृष्ण का भी हंस हंस रोने पर मजबूर हो जायेगा। परंतु हिंदूवादी पार्टी भाजपा के कार्यकाल में यमुना की दशा ये बताती है कि भाजपा का ध्यान केवल हिंदुत्व के मुद्दे पर वोट तक सीमित रह गया। मथुरा भाजपा नेताओं की नज़रों में यमुना के मुद्दे पर कोई राजनीतिक लाभ नजर नहीं आता भाजपा के नेताओ को लगता है कि राममंदिर बनवा कर हिंदू धर्म पर जो एहसान किया गया है, उसके बदले हिंदू समाज भाजपा का वधुआ वोटर हो गया है, मथुरा के व्यथित यमुना भक्तो द्वारा जिला प्रशासन से अपनी करुण पुकार करते हुए मां यमुना के साथ न्याय की अपील की। देखना यह है कि अंधी बहरी सरकार मां यमुना भक्तो की करुण पुकार सुनती हैं या नहीं।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version