टीकमगढ़
16 दिवसीय प्रदेशव्यापी अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

टीकमगढ़*
*दिनांक : 28 नवंबर 2026*
*16 दिवसीय प्रदेशव्यापी अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान*
*महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा बाल विवाह रोकथाम के लिए दिलाई शपथ*
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लैंगिक हिंसा की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में 16 दिवसीय प्रदेशव्यापी सामुदायिक सहभागिता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में ग्रामीण स्वावलंबन समिति द्वारा भी टीकमगढ़ पुलिस को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 28 नवंबर 2026 को जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ अपने-अपने थाना एवं चौकी क्षेत्रों की ग्रामीण बस्तियों एवं विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर आमजन, महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीण स्वावलंबन समिति का भी सक्रिय सहयोग रहा।
जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बालक-बालिका के बीच भेदभाव समाप्त करने, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से होने वाले दुष्परिणामों तथा इसके कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन, महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह के विरुद्ध सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं बाल विवाह नहीं करेंगे, न ही अपने परिवार अथवा समाज में बाल विवाह होने देंगे। अपने आसपास बाल विवाह की जानकारी मिलने पर उसका विरोध करेंगे तथा तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित कर इस सामाजिक कुरीति की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने संपर्क मोबाइल नंबर भी साझा किए गए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
18 साल के विष्णु की हत्या से दहला इलाका, 13 दिन तक पुलिस ने पीछा कर दबोचे दोनो…
पूरी खबर पढ़ें →*लोक राग समारोह के अंतिम दिन बुंदेली गायन, सोंगी-मुखौटा नृत्य एवं श्रीहनुमान लीला-नाट्य की हुई आकर्षक प्रस्तुतियां* टीकमगढ़,…
पूरी खबर पढ़ें →*जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री विशाल धाकड़ ने ग्राम पंचायत अचर्रा का किया भ्रमण*…
पूरी खबर पढ़ें →जिला टीकमगढ़* *दिनांक 20.11.2026* *बल्देवगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) से दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को…
पूरी खबर पढ़ें →*शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में दो-दिवसीय केरियर गाइडेंस कार्यशाला सम्पन्न* *टीकमगढ़ 19 नवंबर 2026/* कलेक्टर श्री…
पूरी खबर पढ़ें →*किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से होने वाले वास्तविक लाभों से अवगत कराएं – कलेक्टर श्री…
पूरी खबर पढ़ें →