Site icon desh 24×7

मुख्यमंत्री जन्म विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम डेरी में जन संवाद शिविर आयोजित पुलिस अधीक्षक ने आवेदनों का मौके पर किया निराकरण

मुख्यमंत्री जन्म विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम डेरी में जन संवाद शिविर आयोजित पुलिस अधीक्षक ने आवेदनों का मौके पर किया निराकरण - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

टीकमगढ़*
*दिनांक 27 नवंबर 2026*
*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम देरी में जनसंवाद शिविर आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने आवेदनों का मौके पर किया निराकरण*

*टीकमगढ़, दिनांक 27 नवंबर 2026*

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.11.2026 को जिला टीकमगढ़ के थाना खरगापुर अंतर्गत पुलिस चौकी देरी क्षेत्र के ग्राम देरी में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री विवेक श्रोतिय एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल सहित स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आयोजित शिविर में पुलिस विभाग से संबंधित कुल 04 आवेदन प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए 03 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष 01 आवेदन के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारी को आवश्यक निर्देश प्रदान कर नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ कराई गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि, आपराधिक घटना अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Exit mobile version