टीकमगढ़
लोक राग समारोह के अंतिम दिन बुंदेली गायन सोंगी मुखौटा नृत्य एवं हनुमान लीला नाट्य की हुई आकर्षक प्रस्तुतियां
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*लोक राग समारोह के अंतिम दिन बुंदेली गायन, सोंगी-मुखौटा नृत्य एवं श्रीहनुमान लीला-नाट्य की हुई आकर्षक प्रस्तुतियां*
टीकमगढ़, 24 नवम्बर 2026।
जतारा के सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय लोक राग समारोह का 23 नवम्बर को भव्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। अंतिम दिवस पारंपरिक लोक कलाओं, लोक गायन एवं धार्मिक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बुंदेलखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों की समृद्ध लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
समारोह के अंतिम दिन टीकमगढ़ के शैलेंद्र सिंह सिसोदिया एवं उनके साथियों द्वारा बुंदेली गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वहीं नासिक के छबीलदास गवली एवं उनके साथियों ने सोंगी-मुखौटा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही उज्जैन के श्री सतीश दुबे के पुनर्संयोजन में श्रीहनुमान लीला-नाट्य का प्रभावशाली मंचन किया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक परंपराओं, धार्मिक आस्था एवं पारंपरिक कला विधाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
तीन दिवसीय लोक राग समारोह में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोक कलाकारों ने सहभागिता कर पारंपरिक लोक गायन, नृत्य एवं नाट्य कलाओं की प्रस्तुतियां दीं। समारोह का उद्देश्य पारंपरिक लोक कलाओं को मंच प्रदान करना तथा नई पीढ़ी को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्कृति विभाग के साथ समन्वय की जिम्मेदारी श्री अरविंद बुंदेला द्वारा निभाई जा रही है। जिला प्रशासन टीकमगढ़ के सहयोग से आयोजित इस समारोह ने क्षेत्र की लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
*शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में दो-दिवसीय केरियर गाइडेंस कार्यशाला सम्पन्न* *टीकमगढ़ 19 नवंबर 2026/* कलेक्टर श्री…
पूरी खबर पढ़ें →*किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति से होने वाले वास्तविक लाभों से अवगत कराएं – कलेक्टर श्री…
पूरी खबर पढ़ें →*जल जीवन मिशन के अंतर्गत माध्यमिक शाला महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता आयोजित* लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड…
पूरी खबर पढ़ें →बेटियों की शिक्षा से मजबूत होगा समाज, डॉ. प्रीति ने दिया संदेश छात्रावास की बालिकाओं संग किया भोजन,…
पूरी खबर पढ़ें →*कार्तिक माह की भक्ति - ठाकुर जी के लिए व्रत, भजन और नृत्य* कार्तिक माह में महिलाओं की…
पूरी खबर पढ़ें →*धजरई गौधाम गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित* *विधि-विधान से किया गया गोवर्धन देव का पूजन-अर्चन,…
पूरी खबर पढ़ें →