टीकमगढ़
बल्देवगढ पुलिस की बड़ी सफलता हमीरपुर उत्तर प्रदेश से दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्याब
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला टीकमगढ़*
*दिनांक 20.11.2026*
*बल्देवगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) से दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया*
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना एवं चौकी क्षेत्रों से अपहृत नाबालिग की शीघ्र तलाश कर सकुशल दस्तयाबी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में थाना बल्देवगढ़ प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी देवरदा पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए चौकी क्षेत्र की दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से हमीरपुर, उत्तर प्रदेश से सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस टीम द्वारा दोनों नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 16.11.2026 को फरयादियों द्वारा चौकी देवरदा में उपस्थित होकर अपनी दो नाबालिग बालिकाओं के गुम होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतों पर थाना बल्देवगढ़ में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल तलाश प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल के सहयोग एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस टीम ने हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) तक पहुंचकर दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ निरीक्षक श्री जितेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी देवरदा उप निरीक्षक श्री संदीप चौधरी एवं चौकी देवरदा के पुलिस बल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
*जल जीवन मिशन के अंतर्गत माध्यमिक शाला महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता आयोजित* लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड…
पूरी खबर पढ़ें →बेटियों की शिक्षा से मजबूत होगा समाज, डॉ. प्रीति ने दिया संदेश छात्रावास की बालिकाओं संग किया भोजन,…
पूरी खबर पढ़ें →*कार्तिक माह की भक्ति - ठाकुर जी के लिए व्रत, भजन और नृत्य* कार्तिक माह में महिलाओं की…
पूरी खबर पढ़ें →*धजरई गौधाम गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित* *विधि-विधान से किया गया गोवर्धन देव का पूजन-अर्चन,…
पूरी खबर पढ़ें →कैलपुरा कंपोजिट शराब दुकान पर बिना रेट सूची के हो रही बिक्री, एमआरपी से अधिक दाम वसूलकर उपभोक्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →हरिशंकर राय बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष, टीकमगढ़ में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत प्रदेश कार्यकारिणी में…
पूरी खबर पढ़ें →