टीकमगढ़
शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों में दो दिवसीय केरियर गाइडेंस कार्यशाला संपन्न
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में दो-दिवसीय केरियर गाइडेंस कार्यशाला सम्पन्न*
*टीकमगढ़ 19 नवंबर 2026/* कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले के 151 विद्यालयों के कैरियर काउंसलर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ द्वारा जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए संचालित कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में नामांकित कैरियर काउंसलर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रथम चरण में 16 एवं 17 नवंबर को बल्देवगढ़ एवं टीकमगढ़ विकासखंड के 71 विद्यालयों तथा द्वितीय चरण में 18 एवं 19 नवंबर को जतारा एवं पलेरा विकासखंड के 80 विद्यालयों के कैरियर काउंसलर्स ने सहभागिता की। इस प्रकार जिले के कुल 151 शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं अभिरुचि के अनुरूप भविष्य के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकल्पों के चयन में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए शिक्षकों को सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण में राज्य स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी एवं जिला आईटी सेल समन्वयक श्री अनूप कुमार शर्मा तथा मास्टर ट्रेनर श्री शेख शाहिद, उमाशि, संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जतारा, श्री रणवीर सिंह सिसोदिया हाई स्कूल ककरवाहा, एवम श्री राजेन्द्र जैन उमाशि सांदीपनी जतारा, द्वारा प्रशिक्षण संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमित जैन एवम एडीपीसी श्री शैलेश श्रीवास्तव ने अपेक्षा व्यक्त की कि प्रशिक्षित कैरियर काउंसलर्स अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिससे विद्यार्थी अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार भविष्य की दिशा निर्धारित कर सकें। इसके साथ ही श्री जी आर प्रजापति (निज सहायक डीईओ) द्वारा हार्टफुलनेस ध्यान के द्वारा प्रतिभागियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट का अभ्यास कराया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
*कार्तिक माह की भक्ति - ठाकुर जी के लिए व्रत, भजन और नृत्य* कार्तिक माह में महिलाओं की…
पूरी खबर पढ़ें →*धजरई गौधाम गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित* *विधि-विधान से किया गया गोवर्धन देव का पूजन-अर्चन,…
पूरी खबर पढ़ें →कैलपुरा कंपोजिट शराब दुकान पर बिना रेट सूची के हो रही बिक्री, एमआरपी से अधिक दाम वसूलकर उपभोक्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →हरिशंकर राय बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष, टीकमगढ़ में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत प्रदेश कार्यकारिणी में…
पूरी खबर पढ़ें →जिला टीकमगढ़* *दिनांक : 03 नवंबर 2026* *दीपावली पर्व को लेकर टीकमगढ़ पुलिस अलर्ट, अवैध पटाखों एवं विस्फोटक…
पूरी खबर पढ़ें →* खटीक के प्रयास से बम्होरीकलां को अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास की मिली स्वीकृति, क्षेत्र को मिली…
पूरी खबर पढ़ें →