DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
टीकमगढ़

जल जीवन मिशन के अंतर्गत माध्यमिक शाला महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता आयोजित

18 Nov 2026, 07:57 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जल जीवन मिशन के अंतर्गत माध्यमिक शाला महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता आयोजित - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

*जल जीवन मिशन के अंतर्गत माध्यमिक शाला महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता आयोजित*

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड टीकमगढ़ द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों में जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से माध्यमिक शाखा महाराजपुरा में स्टोरी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना से आए सकारात्मक बदलावों, जल संरक्षण तथा सुरक्षित पेयजल के महत्व को अपनी मौलिक कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना था।
इस दौरान विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर तक नल से जल पहुंचने के बाद परिवारों एवं ग्रामीण जीवन में आए बदलावों, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, महिलाओं के जीवन में आई सुविधाओं तथा जल संरक्षण के महत्व जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में प्राप्त कहानियों का मूल्यांकन चयन समिति द्वारा किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों की कहानियों का चयन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन कौशल विकसित करने के साथ-साथ जल संरक्षण, जल के सदुपयोग एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से विवेक तिवारी, शुभम गुप्ता, राकेश मिश्रा एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़09 Nov

धजर ई गौधाम गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा अर्चना विधि विधान से कार्यक्रम आयोजित

*धजरई गौधाम गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित* *विधि-विधान से किया गया गोवर्धन देव का पूजन-अर्चन,…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़07 Nov

बल्देवगढ।कैलपुरा कंपोजिट शराब दुकान पर बिना रेट सूची के हो रही बिक्री एमआरपी से अधिक दाम वसूल कर उपभोक्ताओं की जीवो पर डाका डाला

कैलपुरा कंपोजिट शराब दुकान पर बिना रेट सूची के हो रही बिक्री, एमआरपी से अधिक दाम वसूलकर उपभोक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़06 Nov

श्री हरिशंकर राय बनें कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकमगढ़ में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत सोशल मीडिया पर पर भी बधाई का तांता लगा रहा

हरिशंकर राय बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष, टीकमगढ़ में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत प्रदेश कार्यकारिणी में…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़03 Nov

दीपावली पर्व को लेकर टीकमगढ़ पुलिस अलर्ट अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण और विक्रय पर पैनी नजर

जिला टीकमगढ़* *दिनांक : 03 नवंबर 2026* *दीपावली पर्व को लेकर टीकमगढ़ पुलिस अलर्ट, अवैध पटाखों एवं विस्फोटक…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़31 Oct

खटीक के प्रयासों से बम्होरी कला को अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास की मिली स्वीकृति क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

* खटीक के प्रयास से बम्होरीकलां को अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास की मिली स्वीकृति, क्षेत्र को मिली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!