DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
टीकमगढ़

धजर ई गौधाम गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा अर्चना विधि विधान से कार्यक्रम आयोजित

09 Nov 2026, 05:42 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धजर ई गौधाम गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा अर्चना विधि विधान से कार्यक्रम आयोजित - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

*धजरई गौधाम गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित*

*विधि-विधान से किया गया गोवर्धन देव का पूजन-अर्चन, सभी के सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना की*

*टीकमगढ़, 09 नवम्बर 2026/* शासन के निर्देशानुसार पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा आज धजरई गौधाम गौशाला में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि गोस्वामी, बुन्देलखंड पीठाधीश्वर महंत श्री सीताराम दास जी महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन देव का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर सभी के लिए धन-धान्य, आरोग्यता, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने अपने उद्बोधन में कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं परंपराओं का प्रतीक है। गौवंश का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। गौमाता का संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि गौशालाएं गौवंश के संरक्षण और सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सभी को गौसेवा एवं गौसंरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

इस दौरान कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण और गौवंश के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान लोक अनुष्ठान एवं परंपराओं के अनुसार पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गौशाला परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर छत्रपाल सिंह, श्री अभय सिंह यादव, श्री संकल्प जैन, श्री स्वप्निल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीयजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग डॉ. आर.के. जैन ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टीकमगढ़31 Oct

खटीक के प्रयासों से बम्होरी कला को अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास की मिली स्वीकृति क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

* खटीक के प्रयास से बम्होरीकलां को अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास की मिली स्वीकृति, क्षेत्र को मिली…

पूरी खबर पढ़ें →
अजमेर31 Oct

पटेल आदर्श विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय, पुरानी केकड़ी में सावित्री बाई फुले मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन

*पटेल आदर्श विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय, पुरानी केकड़ी में सावित्री बाई फुले मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन।* प्रधानाचार्य…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
अजमेर31 Oct

नगरपालिका द्वारा केकड़ी में आज से “सेवा सेतु अभियान-2026” का प्रारंभ हुआ।

नगरपालिका द्वारा केकड़ी में आज से "सेवा सेतु अभियान-2026" का प्रारंभ हुआ। नगरपालिका केकड़ी ने शहरवासियों से अपील…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़25 Oct

भोपाल में डाक्टर प्रीति सिंह परमार को मिला कल्याण सम्मान बुंदेलखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से क्षेत्र एवं जिले का गौरव बढ़ाया

भोपाल में डॉ. प्रीति सिंह परमार को मिला महिला कल्याण सम्मान। हिंदी सेवी सम्मान समारोह में पूर्व राज्यपाल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!