DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
टीकमगढ़

दीपावली पर्व को लेकर टीकमगढ़ पुलिस अलर्ट अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण और विक्रय पर पैनी नजर

03 Nov 2026, 07:21 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दीपावली पर्व को लेकर टीकमगढ़ पुलिस अलर्ट अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण और विक्रय पर पैनी नजर - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

जिला टीकमगढ़*
*दिनांक : 03 नवंबर 2026*

*दीपावली पर्व को लेकर टीकमगढ़ पुलिस अलर्ट, अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण और विक्रय पर पैनी नजर*

*कोतवाली एवं लिधौरा पुलिस द्वारा संदिग्ध दुकानों और भंडारण स्थलों पर सघन चेकिंग*

*अवैध भंडारण एवं विक्रय करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी*

*टीकमगढ़।* आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र सक्रिय करने, संदिग्ध स्थानों पर सतत निगरानी रखने तथा अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण एवं विक्रय की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री सौरभ रत्नाकर एवं एसडीओपी जतारा श्री अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि भूषण पाठक एवं थाना प्रभारी लिधौरा उप निरीक्षक मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 03 नवंबर 2026 को मुखबिर सूचनाओं के आधार पर विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर तलाशी एवं चेकिंग की कार्रवाई की गई।

*कोतवाली पुलिस की कार्रवाई –*

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पुरुषोत्तम अग्रवाल के रहवासी मकान एवं दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध विस्फोटक सामग्री अथवा पटाखे बरामद नहीं हुए। इसी प्रकार संजय जैन की डोंगा स्थित दुकान पर भी तलाशी एवं जांच की कार्रवाई की गई।

*लिधौरा पुलिस की कार्रवाई –*

इसी क्रम में थाना प्रभारी लिधौरा उप निरीक्षक मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर लिधौरा कस्बे में हरीश कड़ेरे, स्वप्निल अग्रवाल एवं शिवा अग्रवाल की दुकानों तथा संबंधित भंडारण स्थलों पर सघन जांच एवं तलाशी की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा सभी संदिग्ध स्थानों की जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार की अवैध पटाखा सामग्री अथवा विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

*टीकमगढ़ पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के मद्देनजर जिलेभर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।* मुखबिर तंत्र एवं प्राप्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं भंडारण स्थलों की लगातार जांच की जा रही है, ताकि अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण और विक्रय पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

टीकमगढ़ पुलिस की आमजन से अपील कि अवैध रूप से पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री का भंडारण या विक्रय करना गंभीर एवं दंडनीय अपराध है। ऐसे कृत्यों से जन-धन की हानि होने के साथ-साथ आगजनी एवं गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। अतः कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त न हो। यदि किसी स्थान पर अवैध पटाखों अथवा विस्फोटक सामग्री के भंडारण या विक्रय की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

DESH 24X7 LIVE NEWS
अजमेर31 Oct

नगरपालिका द्वारा केकड़ी में आज से “सेवा सेतु अभियान-2026” का प्रारंभ हुआ।

नगरपालिका द्वारा केकड़ी में आज से "सेवा सेतु अभियान-2026" का प्रारंभ हुआ। नगरपालिका केकड़ी ने शहरवासियों से अपील…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़25 Oct

भोपाल में डाक्टर प्रीति सिंह परमार को मिला कल्याण सम्मान बुंदेलखंड की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी उपलब्धि से क्षेत्र एवं जिले का गौरव बढ़ाया

भोपाल में डॉ. प्रीति सिंह परमार को मिला महिला कल्याण सम्मान। हिंदी सेवी सम्मान समारोह में पूर्व राज्यपाल…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़24 Oct

दिगौड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

*दिगौड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई:- फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार* थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़22 Oct

ताला बंद फिर भी ले उड़े बक्से से लाखों के जैवरात एवं नगद राशि लेकर रघु चक्कर टीकमगढ़ जिले में चोरों का तांडव सर चढ़कर नाच रहा है

*ताला बंद फिर भी चोर ले उड़े बक्से से लाखों के जेवरात और नगद केश* टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़21 Oct

जैविक जिला बनाने की दिशा में फिल्म दिखाकर किसानों को किया जा रहा जागरूक

21/10/2026 *जैविक जिला बनाने की दिशा में फिल्म दिखाकर किसानों को किया जा रहा जागरूक* भारतीय किसान संघ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!