Site icon desh 24×7

ताला बंद फिर भी ले उड़े बक्से से लाखों के जैवरात एवं नगद राशि लेकर रघु चक्कर टीकमगढ़ जिले में चोरों का तांडव सर चढ़कर नाच रहा है

ताला बंद फिर भी ले उड़े बक्से से लाखों के जैवरात एवं नगद राशि लेकर रघु चक्कर टीकमगढ़ जिले में चोरों का तांडव सर चढ़कर नाच रहा है - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

*ताला बंद फिर भी चोर ले उड़े बक्से से लाखों के जेवरात और नगद केश*

टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में चोरों का आतंक फैला हुआ है कही मंदिरों में चोरी तो कही सूने घरों में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं जिनके खुलासे भी पुलिस के द्वारा किए जा रहे हैं लेकिन चोर बेखौफ होकर चोरियों को अंजाम दे रहे है ऐसा ही एक मामला चंदेरा थाना के जेवर चौकी अंतर्गत ग्राम उपरारा में देखने को मिला है जहां से चोरों ने घर में रखे बक्से से लाखों के जेवरात और हजारों के केश पर हाथ साफ कर दिया है पीड़ित देशराज साहू निवासी ग्राम उपरारा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर को उन्होंने अपने घर में रखे बक्से में 72 हजार रुपये रखे थे बक्से में लगभग 8 लाख रुपए के जेवरात भी रखे हुए थे पीड़ित देशराज साहू खरीददारी का काम करता है पैसे रखने के बाद पीड़ित ने घर के कमरे का ताला लगा दिया और बखरी में चाबी को हमेशा की तरह रख दिया और धंधे के लिए निकल गया जब पीड़ित ने अगले सुबह पैसो के लिए कमरे का ताला खोला तो होश उड़ गए कमरे में सामान बिखरा पड़ा था बक्से से जेवरात और केश रखे पैसे गायब थे कमरे में वहीं एक पन्नी में जेवर रखे थे जिस पर चोरों की नजर नहीं पड़ी इसकी जानकारी पीड़ित ने अपने बेटों जित्तू साहू और प्रमोद की दी इसके बाद घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसमें पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी हैं

Exit mobile version