Site icon desh 24×7

उमरिया में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

उमरिया में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त - शहडोल, मध्यप्रदेश

उमरिया में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
रिपोर्ट – सुनील रैदास

उमरिया। जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ेरी के पास नाले से बिना वैध ट्रांजिट परमिट (टीपी) के रेत उत्खनन किए जाने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए। वहीं, एक अन्य ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगे, इसी दौरान दो ट्रैक्टर आपस में फंस गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। ट्रैक्टरों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी।

टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर जब्ती की कार्रवाई पूरी की। अब जब्त ट्रैक्टरों को थाने ले जाकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रैक्टर चालकों और मालिकों की पहचान की जा रही है।

तहसीलदार दिलीप सोनी ने बताया कि एसडीएम के फील्ड विजिट के दौरान अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर टीम भेजकर कार्रवाई की गई।

Exit mobile version