क्राइम
उमरिया में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उमरिया में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
रिपोर्ट – सुनील रैदास
उमरिया। जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ेरी के पास नाले से बिना वैध ट्रांजिट परमिट (टीपी) के रेत उत्खनन किए जाने की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए। वहीं, एक अन्य ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगे, इसी दौरान दो ट्रैक्टर आपस में फंस गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। ट्रैक्टरों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी।
टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर जब्ती की कार्रवाई पूरी की। अब जब्त ट्रैक्टरों को थाने ले जाकर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रैक्टर चालकों और मालिकों की पहचान की जा रही है।
तहसीलदार दिलीप सोनी ने बताया कि एसडीएम के फील्ड विजिट के दौरान अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर टीम भेजकर कार्रवाई की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
*दिगौड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई:- फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार* थाना…
पूरी खबर पढ़ें →*ताला बंद फिर भी चोर ले उड़े बक्से से लाखों के जेवरात और नगद केश* टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले…
पूरी खबर पढ़ें →21/10/2026 *जैविक जिला बनाने की दिशा में फिल्म दिखाकर किसानों को किया जा रहा जागरूक* भारतीय किसान संघ…
पूरी खबर पढ़ें →विजयादशमी पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में किया शस्त्र एवं वाहन पूजन* टीकमगढ़। विजयादशमी के…
पूरी खबर पढ़ें →ओबीसी के 27% आरक्षण के लिए नया कानून बनाए सरकार: आजाद समाज पार्टी हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026…
पूरी खबर पढ़ें →पांच साल की गारंटी में ही उखड़ी बल्देवगढ़–लुहर्रा सड़क, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी! 15.83 करोड़ नहीं, 158.30…
पूरी खबर पढ़ें →