टीकमगढ़
पांच साल की गारंटी में ही उखड़ी बल्देवगढ, लुहर्रा सड़क, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पांच साल की गारंटी में ही उखड़ी बल्देवगढ़–लुहर्रा सड़क, जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी!
15.83 करोड़ नहीं, 158.30 लाख रुपये की लागत से बनी 7.57 किमी सड़क गड्ढों में तब्दील; रखरखाव के लिए 68.71 लाख रुपये निर्धारित, फिर भी ग्रामीणों की परेशानी बरकरार
बल्देवगढ़/टीकमगढ़। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित बल्देवगढ़ से लुहर्रा मार्ग की बदहाल स्थिति ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसी की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 7.57 किलोमीटर लंबी यह सड़क पांच वर्षीय गारंटी और रखरखाव अवधि के दौरान ही जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क किनारे उगी झाड़ियां और कटाव भी राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण पैकेज क्रमांक MP-4239 के तहत इस मार्ग का निर्माण 158.30 लाख रुपये की लागत से किया गया था। वहीं, आगामी पांच वर्षों के संधारण एवं रखरखाव के लिए 68.71 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। रखरखाव कार्य की प्रारंभिक तिथि 18 अक्टूबर 2022 और अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2027 बताई गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सड़क अभी रखरखाव अवधि में है, तो इसकी हालत इतनी खराब कैसे हो गई?
कागजों में रखरखाव, सड़क पर गड्ढे!
रखरखाव कार्य में घास और झाड़ियों की कटाई, वर्षा ऋतु में हुए कटाव से क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, सड़क के किनारों का संधारण, रोड साइड ड्रेन की देखरेख, सड़क सुरक्षा संकेतकों और अन्य सुविधाओं का रखरखाव तथा पुलियों की रेलिंग और दीवारों की पुताई जैसे कार्य शामिल हैं। इसके बावजूद सड़क किनारे झाड़ियां फैलने और मार्ग पर गड्ढे बने रहने से रखरखाव कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
हादसे का खतरा, किसान और राहगीर परेशान
बल्देवगढ़ से लुहर्रा आने-जाने वाले राहगीरों और किसानों को खराब सड़क के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है गाडो से भारी मार्ग पर वाहन चलाना जोखिमपुर बना हुआ है बस के दौरान सड़क की स्थिति और खराब होने की आशंका बनी रहती है ग्रामीणों के लिए यह अहम सवाल है कि जब रखरखाव की अवधि अक्टूबर 2027 तक है तो सड़क की मरम्मत और झाड़ियां की कटाई समय पर क्यों नहीं कराई जा रही।
जिम्मेदार विभाग से जवाब का इंतजार
स्मार्ट की क्रिया वन एजेंसी मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण टीकमगढ़ के महाप्रबंधक बताए गए हैं और सड़क की वर्तमान स्थिति रखरखाव कर और निश्चित राशि के उपयोग को लेकर संबंधित एजेंसियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है अब यह देखना है महत्वपूर्ण होगा या कागजों पर या वास्तविकता देखी जाएगी। ठेकेदार से मरम्मत कराई जाती या नहीं
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
जिला अस्पताल में मरीज का इलाज या मारपीट डॉक्टर पर मारपीट दबंगई का आरोप, एसपी से लगाई न्याय…
पूरी खबर पढ़ें →जिला अस्पताल में मरीज का इलाज या मारपीट डॉक्टर पर मारपीट दबंगई का आरोप, एसपी से लगाई न्याय…
पूरी खबर पढ़ें →जिला अस्पताल में मरीज का इलाज या मारपीट डॉक्टर पर मारपीट दबंगई का आरोप, एसपी से लगाई न्याय…
पूरी खबर पढ़ें →जिला अस्पताल में मरीज का इलाज या मारपीट डॉक्टर पर मारपीट दबंगई का आरोप, एसपी से लगाई न्याय…
पूरी खबर पढ़ें →*थाना बड़ागांव में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से हुए रूबरू*…
पूरी खबर पढ़ें →बालोद, 08 अक्टूबर 2026/ एसिड अटैक से पीड़ित युवती को हुए शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक नुकसान को ध्यान…
पूरी खबर पढ़ें →