DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
टीकमगढ़

टीकमगढ़ के मोहनगढ़ तहसील के रानीपुरा गांव में बारिश आते डूब जाता ।पुल नहीं बनने से ग्रामीण परेशान प्लास्टिक के ड्रम से पुल बनाया जोखिम उठाकर निकलने को मजबूर सरकार से उठा विश्वास

07 Oct 2026, 08:23 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ तहसील के रानीपुर गांव में बारिश के दौरान मानसागर तालाब का रास्ता पानी में डूब जाता फूल नहीं बनने से ग्रामीणों ने चंदा जुटाया कर प्लास्टिक डम पुल कार्य - टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ तहसील के रानीपुरा गांव में बारिश के दौरान मानसागर तालाब का रास्ता पानी में डूब जाता है। पुल नहीं बनने से परेशान ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर प्लास्टिक के ड्रम, बांस और रस्सी की मदद से करीब 80 फीट लंबा अस्थायी तैरता पुल बना लिया है। अब इसी पुल से रोजाना ग्रामीण आवागमन कर रहे हैं।

बच्चे स्कूल, ग्रामीण अस्पताल-बाजार जाने को मजबूर

ग्रामीणों के अनुसार गांव से बाहर जाने वाला दूसरा रास्ता कई किलोमीटर लंबा और जर्जर है। बारिश में वहां कीचड़ होने से निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बच्चे इसी ड्रम के पुल से स्कूल जाते हैं, जबकि ग्रामीण अस्पताल, बाजार, मुक्तिधाम और खेतों तक पहुंचने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।ग्रामीण बोले- कई बार आवेदन के बाद भी नहीं बना

रमेश, सुमेरा और रानी केवट ने बताया कि पुल निर्माण के लिए नेताओं से लेकर शासन और प्रशासन तक कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आखिरकार ग्रामीणों ने खुद चंदा जुटाया और पानी के ऊपर चलने के लिए यह अस्थायी पुल तैयार कर लिया।सीईओ बोले-जल्द होगा समाधान

जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ ने बताया कि ग्रामीणों ने ड्रमों के ऊपर पुलनुमा आकृति बनाई है, जिस पर चलकर लोग पानी पार कर रहे हैं। मामले का संज्ञान लिया गया है। ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

DESH 24X7 LIVE NEWS
टीकमगढ़06 Oct

गनेशपुरा में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की खेप सूचना के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंचने पर उठे सवाल

गनेशपुरा में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर उठे सवाल…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
जबलपुर05 Oct

बालोद में दिल दहला देने वाली वारदात: सिरफिरे ने युवती पर फेंका तेजाब, आंखें और चेहरा गंभीर रूप से झुलसे

आमापारा में वारदात के बाद तांदुला बांध की ओर भागा आरोपी, सफेद शर्ट पहने युवक की तलाश तेजगंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
DESH 24X7 LIVE NEWS
जबलपुर05 Oct

साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर समाज को किया जागरूक: पर्यावरण प्रेमी ने आयोजक किरण चव्हाण को रुद्राक्ष का पौधा सौंपकर जताया आभार

नगर में यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित जागरूकता अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश04 Oct

महालक्ष्मी की पूजा कर लौट रही किशोरी नाले में डूबी, मौत पुलिया के ऊपर पानी भरने से नहीं दिखा रास्ता, पांच वर्षीय बालक को बचाया गया

महालक्ष्मी की पूजा कर लौट रही किशोरी नाले में डूबी, मौत पुलिया के ऊपर पानी भरने से नहीं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!