टीकमगढ़
टीकमगढ़ गांधी चौराहा पर नारेबाजी के बीच पीएम मोदी पुतला दहन कोतवाली से महज़ 150 सौ मीटर दूर प्रदर्शन से गरमाये राजनीतिक गलियारे
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गांधी चौराहे पर नारेबाजी के बीच पुतला दहन, कोतवाली से महज 150 मीटर दूर प्रदर्शन से गरमाया सियासी माहौल
टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के गांधी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कोतवाली थाना से महज करीब 150 मीटर की दूरी पर हुए प्रदर्शन से कुछ देर के लिए शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के शांतिपूर्ण धरने का हवाला देते हुए कहा कि मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन हटाकर गिरफ्तार किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र और संविधान की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाज दबाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
गांधी चौराहे पर हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। मौके पर पुलिस की मौजूदगी रही। प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर हुए प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए राजनीतिक हलचल बनी रही।
प्रदर्शन में सूर्यप्रकाश मिश्रा, संजय नायक, गौरव शर्मा, अनीश अहमद, इसरार मोहम्मद, रामकुमार यादव, यादवेन्द्र घोष, रूपेन्द्र सिंह, राजीव जैन, नीतेश बिलगैया और हर्ष भारती सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
90 लाख की लिफ्ट दो महीने में धड़ाम! टीकमगढ़ स्टेशन पर 5 फीट नीचे गिरी, 6 से ज्यादा…
पूरी खबर पढ़ें →गनेशपुरा में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर उठे सवाल…
पूरी खबर पढ़ें →आमापारा में वारदात के बाद तांदुला बांध की ओर भागा आरोपी, सफेद शर्ट पहने युवक की तलाश तेजगंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →शासकीय भूमि पर कब्जे का आरोप, 100 साल पुराना रास्ता बंद। दबंगों का तांडव ग्रामीणों ने तहसीलदार को…
पूरी खबर पढ़ें →नगर में यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित जागरूकता अभियान…
पूरी खबर पढ़ें →महालक्ष्मी की पूजा कर लौट रही किशोरी नाले में डूबी, मौत पुलिया के ऊपर पानी भरने से नहीं…
पूरी खबर पढ़ें →