Site icon desh 24×7

नगरपालिका द्वारा केकड़ी में आज से “सेवा सेतु अभियान-2026” का प्रारंभ हुआ।

नगरपालिका द्वारा केकड़ी में आज से "सेवा सेतु अभियान-2026" का प्रारंभ हुआ। नगरपालिका केकड़ी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने वार्ड के लिए निर्धारित तिथि को आवश्यक…

नगरपालिका द्वारा केकड़ी में आज से "सेवा सेतु अभियान-2026" का प्रारंभ हुआ।

नगरपालिका केकड़ी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने वार्ड के लिए निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचें
और ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ का अधिकाधिक लाभ उठाएं। नगरपालिका ने नागरिकों से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्धारित दिन शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या दर्ज कराने का आग्रह किया है।

👉 शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए जन कल्याणकारी और सरकारी योजनाओं, नगरपालिका सेवाओं का लाभ एक ही जगह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान-2026 शुरू किया गया है।

👉 यह अभियान 7 से 16 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
👉 आज 7 अक्टूबर को वार्ड नंबर 1 से 5 तक,
👉 8 अक्टूबर को वार्ड 6 से 10 तक,
👉 9 अक्टूबर को वार्ड 11 से 15 तक, और
👉 10 अक्टूबर को वार्ड 16 से 20 तक के लिए शिविर आयोजन होगा।

👉 इसके बाद 12 से 15 अक्टूबर तक वार्ड 21 से 40 तक क्रमवार शिविर लगाए जाएंगे।
👉 वहीं 16 अक्टूबर को फॉलोअप कैंप होगा।

👉 अभियान के दौरान पुराने लंबित प्रकरणों के साथ नए प्राप्त प्रकरणों का भी निस्तारण किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शिविर में मौजूद रहेंगे।

नगरपालिका ने केकड़ी में आज से शुरू हुआ ‘सेवा सेतु अभियान-2026’, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी एवं नगरपालिका सेवाएं, नगर पालिका ने नागरिकों से अपने वार्ड के निर्धारित दिन नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

नरेन्द्र कुमार कासोटियाँ, केकड़ी (अजमेर) 

Exit mobile version