टीकमगढ़
90 लाख की लिफ्ट 2 महीने में धड़ाम टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर 5 फ़ीट नीचे गिरी 6 से ज्यादा यात्रियों में मची अफरातफरी गुणवत्ता की पोल
🔔 DESH 24X7 News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

90 लाख की लिफ्ट दो महीने में धड़ाम! टीकमगढ़ स्टेशन पर 5 फीट नीचे गिरी, 6 से ज्यादा यात्रियों में मची अफरा-तफरी
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगी लिफ्ट में ओवरलोड का हवाला, लेकिन ओवरलोड सेंसर अलार्म ने नहीं किया काम; निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
टीकमगढ़। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 90 लाख रुपए की लागत से दो महीने पहले लगाई गई लिफ्ट सोमवार रात करीब 11 बजे अचानक नीचे गिर गई। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर लगी लिफ्ट ऊपर उठते ही करीब पांच फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरी। हादसे के वक्त लिफ्ट में छह से अधिक यात्री मौजूद बताए गए, जिससे स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया गया कि यात्री प्लेटफॉर्म नंबर-2 से प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। लिफ्ट के ऊपर उठते ही अचानक झटका लगा और वह नीचे की ओर गिर गई। यात्रियों के मुताबिक लिफ्ट नीचे लगे बफर स्प्रिंग में करीब एक फीट नीचे जाकर अटक गई। इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया।
यात्रियों प्रियम जैन, संदीप यादव, अभिषेक यादव और मनोज कुमार के अनुसार, लिफ्ट के अचानक नीचे गिरते ही अंदर मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार और घबराहट की स्थिति बन गई। यात्रियों ने लिफ्ट की क्षमता, ब्रेकिंग सिस्टम, सेंसर और सुरक्षा मानकों की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
90 लाख की लिफ्ट, दो महीने में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब 13 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण 17 जुलाई को प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। ऐसे में महज दो महीने के भीतर करीब 90 लाख रुपए की लिफ्ट का इस तरह नीचे गिरना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
रेलवे अध
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
*दल्ली राजहरा।* नगर में लगातार बढ़ रही आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर हिंदू सेना दल्ली राजहरा ने…
पूरी खबर पढ़ें →गनेशपुरा में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर उठे सवाल…
पूरी खबर पढ़ें →आमापारा में वारदात के बाद तांदुला बांध की ओर भागा आरोपी, सफेद शर्ट पहने युवक की तलाश तेजगंभीर…
पूरी खबर पढ़ें →शासकीय भूमि पर कब्जे का आरोप, 100 साल पुराना रास्ता बंद। दबंगों का तांडव ग्रामीणों ने तहसीलदार को…
पूरी खबर पढ़ें →नगर में यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित जागरूकता अभियान…
पूरी खबर पढ़ें →महालक्ष्मी की पूजा कर लौट रही किशोरी नाले में डूबी, मौत पुलिया के ऊपर पानी भरने से नहीं…
पूरी खबर पढ़ें →