DESH 24X7 LIVE NEWS
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
जबलपुर

साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर समाज को किया जागरूक: पर्यावरण प्रेमी ने आयोजक किरण चव्हाण को रुद्राक्ष का पौधा सौंपकर जताया आभार

05 Oct 2026, 01:29 PM • DESH 24X7 LIVE NEWS
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

राजा खान- रिपोर्टर: देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो बालोद

दल्ली राजहरा |नगर में यातायात, साइबर अपराध एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित जागरूकता अभियान के लिए पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू एवं टिकेश्वर साहू ने जिला पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू एवं टिकेश्वर साहू ने एसपी को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने कहा कि यातायात नियमों का पालन, साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता और नशे से दूर रहना सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन इसी प्रकार किया जाए, ताकि पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं हरित समाज का निर्माण किया जा सके। टिकेश्वर साहू ने कहा कि रुद्राक्ष का पौधा केवल एक पौधा नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, आस्था और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का प्रतीक है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले। इस अवसर पर यातायात जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति का संदेश देते हुए लोगों से सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की गई।

पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू एवं टिकेश्वर साहू ने जिला पुलिस के इस जनहितकारी जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का आग्रह किया |

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 DESH 24X7 News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश04 Oct

महालक्ष्मी की पूजा कर लौट रही किशोरी नाले में डूबी, मौत पुलिया के ऊपर पानी भरने से नहीं दिखा रास्ता, पांच वर्षीय बालक को बचाया गया

महालक्ष्मी की पूजा कर लौट रही किशोरी नाले में डूबी, मौत पुलिया के ऊपर पानी भरने से नहीं…

पूरी खबर पढ़ें →
ताज़ा ख़बरें04 Oct

सिंगरौली पुलिस द्वारा अभियान जारी 11 वाहनों पर चालान कार्यवाही

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली **कनई बाईपास में पुलिस की सघन चेकिंग, 11 वाहनों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई**…

पूरी खबर पढ़ें →
ताज़ा ख़बरें04 Oct

सिंगरौली पुलिस द्वारा अभियान जारी 11 वाहनों पर चालान कार्यवाही

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली **कनई बाईपास में पुलिस की सघन चेकिंग, 11 वाहनों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई**…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश04 Oct

*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट – मुआवजे की मांग*

*बांदा।* शहर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों की कमर टूट गई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!